जिला में दो दिन से हो रही तेज बारिश के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया
है। पंचकूला से गुजरने वाली नदी-नाले उफान पर हैं। घग्गर में जल स्तर बढ़
गया है। सुखना झील के गेट खुलने के बाद राजीव एवं इंदिरा कालोनी के अलावा
सेक्टर 19 से गुजरने वाले नालों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन जारी रही। इससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। स्कूलों में आज बच्चों की
उपस्थित अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। बाजारों से रौनक गायब थी। बहुत कम
लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर भी आम दिनों के मुकाबले कम वाहन नजर
आये। सेक्टर 19 में नगर निगम द्वारा पानी खड़ा होने की आशंका के चलते फायर
ब्रिगेड की गाड़ी पहले ही लगा दी गई थी। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी
जरनैल सिंह के अनुसार पंचकूला शहर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
सेक्टर 19 में पहले से ही अहतियात बरती जा रही है। हालांकि सुखना के गेट
खोलने से यहां पानी भरने की आशंका पैदा हो गई है। वहीं घग्गर नदी भी आज
पूरे उफान पर रही। उपायुक्त मुकुल कुमार ने डीआरओ के साथ घग्गर नदी एवं
आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों से घग्गर के पास न जाने की अपील की
गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि
जिला स्तर पर जिला सचिवालय (डी) के तहसील भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष
स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0172-2562135 व 0172-2568311 है।
उपमंडल स्तर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का
दूरभाष नंबर 0172-2561685, कालका का नंबर 01733-220500 है। पंचकूला में
तहसील स्तर पर स्थापित किए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष (बी) का दूरभाष नंबर
0172-2562135 और तहसीलदार कालका कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष
नंबर 01733-220501 है। बीडीपीओ पिंजौर के कार्यालय में खंड स्तर पर स्थापित
बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ए) का दूरभाष नंबर 01733-220046 है। नगर निगम द्वारा
शहरी क्षेत्र पंचकूला, कालका व पिंजौर के लिए स्थापित बाढ नियंत्रण कक्ष का
दूरभाष नंबर 0172-2583794 है।अलग-अलग मामलों में मोहाली पुलिस द्वारा लोगों को झूठे केसों में फंसाने के
आरोप लगे हैं। अत्याचार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट के प्रधान बलविन्द्र
सिंह कुंभड़ा ने बताया कि पहला केस जिला मोहाली के गांव धड़ाककलां के 2
युवकों गुरिन्द्र सिंह तथा अजयवीर सिंह का है जिनके खिलाफ खरड़ थाने में
केस दर्ज किया गया है। आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए ज्ञान सिंह
निवासी धड़ाककलां तथा अन्य लोगों ने बताया कि उसके बेटे अजयवीर सिंह तथा
दूसरे युवक गुरिन्द्र सिंह को गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते
मजात पुलिस चौकी में किडनैपिंग के झूठे केस में फंसा दिया है। दोनों युवकों ने अदालत से जमानत मिलने उपरांत डीजीपी तथा एसएसपी से केस की निष्पक्ष
जांच कराने की मांग की थी। जांच डीएसपी खरड़ को मार्क होने के बावजूद जांच शुरू तक नहीं की गई। दूसरे केस में निर्भय सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह
निवासी गांव मुल्लांपुर तथा उनकी पत्नी जसविन्द्र कौर ने बताया कि इसी वर्ष
4 अगस्त को उनके घर लालड़ू थाने से आई पुलिस पार्टी ने उनके बेटे को
पकड़ने के लिए अचानक रेड की। इस दौरान पुलिस ने गाली ग्लौज किया तथा उनके
बेटे गुरजिन्द्र सिंह से मारपीट की। जब गांव के लोगों ने रेड किये जाने तथा
मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने बिना कुछ बताये ही उनके खिलाफ बस्सी
पठाणां पुलिस स्टेशन में पुलिस पर हमले का केस दर्ज करवा दिया।
एसएसपी कार्यालय के आगे धरने की चेतावनी
प्रधान बलविन्द्र सिंह कुंभड़ा, गुरमीत सिंह सरपंच गांव धड़ाक, गुरिन्द्र
सिंह सरपंच गांव मजात आदि ने कहा कि अगर मोहाली पुलिस ने उक्त दोनों केसों
में निष्पक्ष जांच नहीं करवाई तो वे गांवों के लोगों को साथ लेकर एसएसपी
मोहाली आफिस के आगे धरना देंगे। इस मौके भगवंत सिंह पंच मुल्लांपुर,
लखमिन्द्र सिंह पंच मुल्लांपुर, गुरमीत सिंह सरपंच आदि भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment